Skip to main content

INTERNATIONAL DAY OF FRIENDSHIP

 World friendship Day (विश्व मैत्री दिवस) : संयुक्त राष्ट्र संघ के एक पहल

वैश्विक स्तर पर मैत्री का विचार मूल रूप से पैराग्वे से आया था,1958 में पैराग्वे में "world  friendship  Crusade" नामक organisation प्रस्तावित हुआ था। जिसमें UNO से निवेदन किया कि 30 जुलाई को 'अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस" announce किया जाए। जिसे "संयुक्त राष्ट्र महासभा" ने 2011 में एक प्रस्ताव द्वारा मान्यता प्रदान की।

google photo
world friendship day


Introduction👇🗺

"International Day of friendship" प्रतिवर्ष 30 जुलाई को9 मनाया जाता है जिसे हम मैत्री दिवस के नाम से भी जानते हैं। इसका लक्ष्य वैश्विक स्तर पर शांति, एकता, आपसी समझ और मानव कल्याण को आगे बढ़ाना है। यह एक ऐसा स्टेज है जो अलग अलग देशों, संस्कृतियों, भाषाओं और समुदायों के बीच सहयोग और प्रेम को प्रोत्साहन देता है।

google photo

✋इसका उद्देश्य 💭👇

वर्तमान में बढ़ती अशांति को उस समय आंक लिया गया था और बढ़ती अशांति, लालच, स्ट्रगल , संघर्ष, आतंकवाद और धार्मिक मतभेद और मनभेद देखते हुए देशों और लोगों के बीच में सौहाद्र लाने और मित्रता और समझ को बढ़ावा देना आवश्यक है, इसी भावना के साथ इस दिन की शुरूआत हुई जो हमें याद दिलाता है कि शांति मात्र राजनीति से नहीं बल्कि आपसी सहयोग, दोस्ती और विश्वास से स्थापित की जा सकती है।


✋UNO का समर्थन 🗺

UNGA ने 30 जुलाई 20111 को यह दिवस घोषित किया और सभी देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, साथ ही पैराग्वे की पहल की प्रशंसा की।

मुख्य उद्देश्य 👉

google photo


  • विश्व भर में शांति, सहयोग और संबंध को बढ़ाना।
  • अलग अलग संस्कृतियों, जातियों, समुदायों, भाषाओं और विचारों के बीच समाज और मेलजोल बढ़ाना 
  • आने वाली जनरेशन को सम्बन्धों का मूल्य सिखाना।

✋भारत की भूमिका✌🍃
भारत ने भी 2011 में ही अन्य देशों के साथ मिलकर UNO में इसका समर्थन किया, परन्तु इस प्रस्ताव के पहले ही भारत की नीति में "वसुधैव कुटुंबकम्" का विचार सबसे ऊपर रहा है और इसी भावना के साथ भारत ने UNO के इस पहल के अपना समर्थन दिया और भारत के वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को आगे बढ़ाया।

google photo

⭐ 3 मई 2011 को जब यह प्रस्ताव पारित हुआ उस समय तात्कालिक महासचिव बान की मून थे।


🏢 Department 🏬 
  • विदेश मंत्रालय ( ministry of external affairs),
  • UN की स्थानीय शाखाएं ,
  • शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय (ministry of culture), 
  • सहकारी और गैरसरकारी NGO,
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं .

🎊 🎉 प्रमुख कार्य👉
  • स्कूल - कॉलेजों में प्रतियोगिता कार्यक्रम जिनमें निबन्ध , चित्रकला और डिबेट शामिल हैं।
  • NGO और अन्य संस्थाएं शांति यात्रा और संवाद आयोजित करती हैं।
  • सोशल मीडिया में पोस्ट और पोस्टर ट्रेंड करना।
  • UN संस्थाओं द्वारा कूटनीति संवाद और सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं।

Conclusion 😊 


यह दिवस मात्र एक औपचारिक दिवस नहीं वरन् एक सोच है आपसी भाईचारे का एक अदृश्य प्रतीक है। इसके विश्वास पर ही देश अन्य देशों से वार्ता, व्यापार और संवाद करते हैं। मैत्री दिवस हमें देश, क्षेत्र, भाषा, समुदाय और धर्म या रंग इन सबसे परे मानवता और मित्रता की भावना को बनाए रखने में समर्थन करता है।


NOTE:- Exam oriented question 📜🗞️ 

UPSC/PCS में पहले पूछे गए प्रश्न 📋📝

  1. इंटरनेशनल day of friendship कब मनाया जाता है?
  2. World friendship Day की शुरुआत किसके द्वारा की गई?
  3. विश्व मैत्री दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
  4. भारत ने विश्व मैत्री दिवस कब अपनाया?
  5. UNO ने विश्व मैत्री दिवस को कब मान्यता दी??

Suggest Questions 📝

  1. विश्व मैत्री दिवस से वैश्विक शांति कैसे संभव है?
  2. भारत की संस्कृति और विश्व मैत्री दिवस के उद्देश्य में संबंध बताइए।
  3. विश्व मैत्री दिवस पर आयोजित गतिविधियों का वर्णन करिए।

If you like the information,

Please like,share and follow.

   
follow me

   IMRAN ALI

                🙏thanking you🙏

                                             

Comments