Skip to main content

World Breastfeeding Week

 यह Blog विश्व स्तनपान सप्ताह पर आधारित एक लेख है जो 2025 की थीम, इसकी history, उद्देश्य, भारत और विश्व में इसका महत्व, संगठनों की भूमिका और महत्व को कवर करता है।


🌍 World Breastfeeding Week 2025👉

google photo


यह एक वैश्विक Awareness programme है जो हर साल अगस्त माह के पहले सप्ताह 1 से 7 अगस्त के बीच मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्तनपान के महत्व को समझना,उसे बढ़ावा देना और माताओं को सहयोग देना है।

विश्व स्तनपान का महत्व 👇👇

यह एक ऐसा सप्ताह है जिसमें पूरी दुनिया में इस बात पर जोर देकर समझाया जाता है कि मां का दूध शिशु के लिए कितना जरूरी है। जो केवल बच्चे के लिए ही नहीं बल्कि मां के स्वास्थ के लिए भी important होता है। यह सप्ताह Breastfeeding की Awareness,support और स्वास्थ प्रणाली को सरल और मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है।

शुरुआत 👇👇

सन 1990 में innocenti Declaration के बाद जब स्तनपान को Globaly Health Agenda का part बनाया गया तब 1992 में इसकी शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं के जीवन की शुरुआत सही और पोषक रूप से हो और शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

World Health organization और UNICEF ने मिलकर 1990 में INNICENTI DECLARATION  में जारी करने के बाद 1992 में WORLD ALLIANCE FOR BREASTFEEDING ACTION ने की थी।

Organiztions that work for it🏢⏩

  1. WHO — WHO के Healthy Beginnings,Hopeful Future अभियान के अंतर्गत "invest in Breastfeeding,invest in the future" का समर्थन करती है।
  2. UNICEF —यह संस्था WHO के साथ मिलकर नीति–निर्माण, ट्रेनिंग और जागरूकता अभियान और Baby friendly Hospital को आगे बढ़ाती है।
  3. WABA ( world Alliance for Breastfeeding Action) मुख्य आयोजक संस्था 
  4. La Leche League 
  5. IBFAN(International Baby Food Action Network) 
इनके अतिरिक्त देशों की सरकारें, स्वास्थ्य संगठन,hospitals aur NGO आदि इस कार्यक्रम में भूमिका निभाते है।

मुख्य उद्देश्य 👩👶

  1. शिशुओं के लिए सुरक्षित और पौष्टिक पोषण को बढ़ावा देना।
  2. जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ के लिए जागरूकता लाना।
  3. मां के लिए स्तनपान से होने वाले स्वास्थ लाभ के प्रति जागरूकता लाना।
  4. नई बनने वाली माताओं को सही जानकारी और सहयोग देना और जानकारी उपलब्ध कराना।
  5. Exclusive Breastfeeding को बढ़ावा देना ।

भारत की भूमिका 👇👇👇

  1. बाल मृत्यु दर को कम करने में यह अहम भूमिका निभाता है।
  2. भारत सरकार ने  इस क्षेत्र में POSAN अभियान,NATIONAL HEALTH MISSION और आंगनवाड़ी सेवाओं को सक्रिय किया हुआ है।
  3. स्कूल, पंचायतों, सार्वजनिक क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान फैलाना।

Globally importance 🌍🌐

  • इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष 170 से अधिक देश भाग लेते हैं और मनाते हैं।
  • WHO के अनुसार, नवजात शिशुओं को जन्म के 1 घंटे के भीतर मां का दूध और पहले 6 माह तक शिशु को अपनी मां का दूध दिया जाए जिससे दोनों जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
  • यह लक्ष्य SDG ( sustainable Development Goals) से भी जुड़ा है। Specially SDG 2( ZERO HUNGER) और SDG 3(GOOD HEALTH AND WELL BEING)।

 Theam💮🎕

World Breastfeeding week की थीम हर साल अलग–अलग होती है
2024 के लिए यह थीम: कामकाजी महिलाओं के लिए स्तनपान को सहज बनाना।
2025 के लिए यह थीम,"prioritise Breastfeeding: Create Sustainable Support system" है (स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी समर्थन प्रणाली बनाए)
2025 की यह थीम जच्चा और बच्चा की दीर्घकालिक सहयोग और संरचनात्मक समर्थन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देती है।

Advantage of Breastfeeding ⏽

शिशुओं के लिए लाभ 👼🥛

google photo 


1. पूर्ण पोषण – मां का दूध सभी जरूरी पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, फैट, विटामिन्स, मिनरल्स प्रदान करता है।
2. इम्युनिटी बढ़ाना –मां के दूध में एंटीबॉडी होती है जो शिशुओं को इन्फेक्शन जैसे सर्दी, दस्त, निमोनिया आदि से सुरक्षित रखती हैं।
3. मानसिक विकास –स्तनपान करने वाले बच्चों में मानसिक विकास और IQ लेवल तुलना में अधिक पाया जाता है।
4. मां का दूध पचाने में आसान होता है और पेट की समस्याएं नहीं होती है।
5. स्तनपान  बाद फूड एलर्जी, अस्थमा, शुगर जैसी बीमारियां भी कम होती हैं।
6., स्तनपान से शिशु और मां के बीच भावनात्मक जुड़ाव और संबंध स्थापित होता है।

मां के लिए लाभ 👩💟

google photo


1.Delivery के बाद स्तनपान कराने से गर्भाशय जल्दी सिकुड़ता है और खून बहना कम हो जाता है जिससे रिकवरी भी तेजी से होती है।
2. स्तनपान se कैलोरी बर्न होती है जो मा का वजन कम करने से सहायक है।
3. स्तनपान कराने से माताओं को ब्रेस्ट और ओवरी का कैंसर का खतरा कम हों जाता है।
4. स्तनपान के समय ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे मां का मानसिक तनाव कम होता है।


CONCLUSION🔚۝

विश्व स्तनपान सप्ताह मात्र जागरूकता सप्ताह न होकर एक वैश्विक अभियान भी है जो बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ को सुनिश्चित करता है और भावी स्वस्थ समस्याओं को इंगित करके उनसे बचाने में सहायता करता है।


NOTE:-Exam oriented Questions📃📔

  1. विश्व स्तनपान सप्ताह क्या है? इसका उद्देश्य और महत्व स्पष्ट कीजिए।
  2. WABA क्या है और स्तनपान को लेकर इसकी क्या भूमिका है?
  3. भारत सरकार द्वारा स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का वर्णन करें।
  4. 2025 की थीम "creat sustainable support system"का अर्थ और इसके सामाजिक प्रभाव समझाइए।
  5. Innocenti Declaration क्या है? और इसका प्रभाव क्या है?

if you like above information'
please like,share&follow.
follow me





#Breastfeeding 
#WBW2025
#WBWINDIA2025
#health #women #viralhealthadvice
#

Comments

Popular posts from this blog

G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact

  G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact 🌍 Introduction  G20 Summit 2025 दुनिया का सबसे powerful economic nations का एक  mega forum है , jisme 85% global GDP aur 75% international trade involve होता है . India ke liye ye sirf ek diplomatic event nahi hai, balki ek मौका है global leadership ko showcase karne ka. पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह दुनिया में अपनी economic और diplomatic शक्ति  दिखाई है,  उसी का next logical step है G20 Summit 2025. G20 summit  🙋What is G20 Summit? G20 एक   intergovernmental forum  है । जिसमे 19 countries + European Union शामिल है. इसका मुख्य उद्देश्य है ,  Global economic stability maintain karna. Financial policies coordinate karna. Trade aur sustainable development ke मुद्दों par solutions ढूँढना. यह समिट हर साल एक अलग सदस्य देश होस्ट करता है और 2025 मे यह पूरे विश्व के नज़रों का केंद्र बना हुआ है। 🙏India’s Role in G20 Summit 2025 India ने पिछले कुछ सालों मे अपनी मजबूत econom...

AI and the future of education : Disruptions, Dilemmas & Direction

🖳AI और शिक्षा का भविष्य: Disruptions, Dilemmas & Direction ✨ ⭐introduction🤖📚 आज शिक्षा (Education) सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल दुनिया ने इसे नई उड़ान दी है। खासकर Artificial Intelligence (AI) ने शिक्षा के हर पहलू को बदलना शुरू कर दिया है – चाहे वो क्लासरूम हो, टीचर का रोल हो, या स्टूडेंट की पढ़ाई का तरीका। आने वाले समय में शिक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम AI को कितनी समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ कई दुविधाएँ (dilemmas) और सवाल भी जुड़े हैं – क्या AI टीचर्स की जगह ले लेगा? क्या बच्चों की सोचने–समझने की क्षमता घट जाएगी? और क्या हर बच्चे को इसका फायदा बराबर मिल पाएगा? 🤔 यानी AI शिक्षा के लिए तीन अहम पहलू सामने लाता है: Disruptions (बदलाव/क्रांति): शिक्षा का पुराना ढाँचा हिलाकर नए मॉडल की शुरुआत। 🔄 Dilemmas (दुविधाएँ): नैतिक, सामाजिक और प्रैक्टिकल उलझनें। ⚖️ Direction (दिशा): आगे का रास्ता जो सही संतुलन दिखाए। 🛤️ 🔰 शिक्षा में AI का बढ़ता असर 🚀 अगर हम आज की पढ़ाई–लिखाई पर नज़र डालें तो पाएँगे कि AI धीरे...

वो नीची जाति का है

 फिर वही एक पुरानी सोच के साथ एक और कहानी है.. पता नही ये किसके ऊपर है.. परम्परा सोच नादानी या फिर घमंड     खैर कुछ भी हो..मुझे नही पता ये आपको पता लगाना हैै.. कहानी को समझने के लिए पहले उसके किरदार को समझना जरूरी है.. सीता मैम: संस्कृत टीचर, (daughter-in-law ,ownre of our primary school), छोटेलाल: एक दुबला-पतला सा लड़का (हरिजन/दलित समुदाय में से ) संदीप,दीपक, शुभम, वीरू, आदि (क्लासमेट ) बात यही कोई 9-10 साल पुरानी है, जब मै शायद 6-7कक्षा में पढ़ता था. ..उस समय हमारी क्लास में एक छात्र छोटेलाल आया, जो किएक हरिजन समुदाय से था,अब ये समुदाय का मतलब क्या होता है उस समय तक हमे नही मालूम था, हम सब तो आपस में दोस्त थे.. और ज्यादा से ज्यादा हिन्दू-मुशलिम दो ही प्रकार के साथी थे.. इसके अलावा और कोई था नही.. तो जब छोटेलाल आया, पहले तो वो सरकारी स्कूल या आंगनवाड़ी में पढ़ता था तो पढ़ाई में कमजोर होना एक आम बात थी लेकिन जब वह पड़ता नही था तो हमारी  मैम(सीता) पढ़ने आए हो तो पढ़ो, तुम्हे तो यहाँ पर एडमिशन मिल गया है, वरना मिलना नही चाहिए था..  का ताना देेती, और ...

International Literacy Day 2025: साक्षरता और Digital Learning

🌍 International Literacy Day 2025 ✍️ परिचय – साक्षरता का अर्थ साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना जानना नहीं है 📖, बल्कि व्यक्ति मे सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।जब कोई व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह समाज में बराबरी से खड़ा होता है और देश की प्रगति में योगदान देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाया जाता है। LITERACY DAY  शिक्षा हर इंसान का बुनियादी अधिकार है। UNESCO द्वारा 1967 से यह दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निरक्षरता मिटाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। 🎯 International Literacy Day क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा गरीबी हटाने, समानता लाने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे बड़ा हथियार है। निरक्षरता के खिलाफ जागरूकता फैलाना। समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुँचाना। महिलाओं और बच्चों की शिक्षा पर विशेष लक्ष्य । 📜 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास 1966 में UNESCO ने घोषणा की कि हर साल 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया ज...

किस्मत : QISMAT

यह एक प्रकार का खेल है जिसे कुछ शर्तों में आप समझ सकते है। https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html A thought around you and luck..                           मेरी दहलीज के बाहर  किस्मत खड़ी है,                          और मैं दरवाजा बंद कर उसके लौटने का इंतज़ार कर रहा हूं...                            शायद मुझे किस्मत में भरोसा नही। Lines को पढ़ने के बाद आपके दिमाक में जो भी पहला thought आता है ,उसे कॉमेंट करें। ( आप  हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में  https://chat.whatsapp.com/FSqFAUBpHVL0woeIE7uEt6  भी रिप्लाई कर सकते  है)