Skip to main content

International Literacy Day 2025: साक्षरता और Digital Learning

🌍 International Literacy Day 2025

✍️ परिचय – साक्षरता का अर्थ

साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना जानना नहीं है 📖, बल्कि व्यक्ति मे सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।जब कोई व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह समाज में बराबरी से खड़ा होता है और देश की प्रगति में योगदान देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाया जाता है।

INTERNATIONAL-LITERACY-DAY-2025
LITERACY DAY 

  • शिक्षा हर इंसान का बुनियादी अधिकार है।

  • UNESCO द्वारा 1967 से यह दिवस मनाया जा रहा है।

  • इसका उद्देश्य निरक्षरता मिटाना और समाज में जागरूकता फैलाना है।





🎯 International Literacy Day क्यों मनाया जाता है?

इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा गरीबी हटाने, समानता लाने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे बड़ा हथियार है।

  • निरक्षरता के खिलाफ जागरूकता फैलाना।

  • समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुँचाना।

  • महिलाओं और बच्चों की शिक्षा पर विशेष लक्ष्य ।


📜 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास

1966 में UNESCO ने घोषणा की कि हर साल 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। तब 1967 से इसे पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।

unesco international literacy day 2025
unesco international literacy day 

  • UNESCO की 14वीं जनरल कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा हुई।

  • उद्देश्य: शिक्षा को मानवाधिकार के रूप में स्थापित करना।

  • आज यह 150+ देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।





🌟 International Literacy Day 2025: theme and slogan 

प्रातिवर्ष इस दिन के लिए एक नया Theme और Slogan तय किया जाता है।
👉 2025 Theme: “Literacy for Sustainable Societies”
👉 2025 Slogan: “शिक्षा है बदलाव की चाबी 🔑 – एक साक्षर समाज, एक टिकाऊ भविष्य”

  • थीम शिक्षा और सतत विकास को जोड़ती है।

  • यह संदेश देती है कि बिना शिक्षा के टिकाऊ समाज की कल्पना संभव नहीं।

  • जलवायु परिवर्तन और असमानता से निपटने में साक्षरता अहम है।


🌐 दुनिया में साक्षरता की स्थिति

आज भी दुनिया में 770 मिलियन लोग निरक्षर हैं, जिनमें से 60% महिलाएँ हैं। दक्षिण एशिया और अफ्रीका में  साक्षरता का प्रतिशत सबसे काम है।

international literacy day 2025-graph
international literacy graph

  • वैश्विक साक्षरता दर: 86%।

  • युवा साक्षरता दर (15-24 वर्ष): 91%।

  • महिलाएँ अब भी पुरुषों से 7% पीछे।






🇮🇳 भारत में साक्षरता दर और स्थिति📈

भारत जैसे बड़े देश में शिक्षा की स्थिति लगातार सुधर रही है, लेकिन चुनौतियाँ अब भी मौजूद हैं। 2011 की जनगणना में साक्षरता दर 74% थी।

international literacy day 2025- playing children
important of literacy

  • पुरुष साक्षरता: ~84%

  • महिला साक्षरता: ~70%

  • सबसे आगे: केरल (96%)

  • सबसे पीछे: बिहार (लगभग 63%)




यदि देश मे सबसे कम साक्षर क्षेत्र की बात की जाए तो मध्यप्रदेश का अलीराजपुर पहले पायदान मे  आता है ,यहाँ की साक्षरता दर ~36% है जो देश के औसत साक्षरता दर से बहुत काम है । 

👩‍🎓 महिला शिक्षा की स्थिति

भारत में महिला साक्षरता अभी भी पुरुषों से काफी पीछे है। ग्रामीण इलाकों में गरीबी, बाल विवाह और सामाजिक धारणाएँ महिलाओं की शिक्षा में बाधा बनती हैं।

  • पुरुष-महिला साक्षरता का अंतर: 14%।

  • महिला शिक्षा पर केंद्रित योजनाएँ: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ।

read more BLOGS HERE🔝

🏛️ सरकारी अभियान और नीतियाँ

  • सर्व शिक्षा अभियान – हर बच्चे को प्राथमिक शिक्षा।

  • नई शिक्षा नीति 2020 – आधुनिक और कौशल आधारित शिक्षा।

  • डिजिटल इंडिया – ऑनलाइन और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा।


💡 आधुनिक समय में साक्षरता का महत्व
digital learning-literacy day
digital learning

21वीं सदी में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह रोजगार, डिजिटल स्किल्स और सामाजिक जागरूकता का आधार बन चुकी है।

  • नौकरी और करियर के अवसर।

  • Digital Literacy की ज़रूरत।

  • समाज में समानता और लोकतांत्रिक सोच।




🎉 International Literacy Day कैसे मनाया जाता है?
poster making compitition 

  • स्कूल और कॉलेज में भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता।

  • NGOs द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान।

  • सोशल मीडिया पर हैशटैग कैंपेन और जागरूकता फैलाना।





🚧 चुनौतियाँ और समाधान

प्रमुख चुनौतियाँ

  • गरीबी और संसाधनों की कमी।

  • ग्रामीण इलाकों में शिक्षा सुविधाओं की कमी।

  • डिजिटल असमानता और इंटरनेट की पहुँच न होना।

संभावित समाधान

  • मुफ्त और सुलभ ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफ़ॉर्म।

  • सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन।

  • समाज और वॉलंटियर की सक्रिय भागीदारी।


📝 निष्कर्ष – शिक्षा से बदलता समाज

साक्षरता केवल अक्षरज्ञान नहीं है, यह व्यक्ति की सोच और समाज की दिशा बदलने की शक्ति है। शिक्षा ही मात्र वह साधन है जिसके द्वारा कोई भी आओने जीवन यात्रा को आसानी से ते करके लक्ष्य के पास पहुँच सकता है । शिक्षा कोई औपचारिकता नहीं हिय की मात्र स्कूल से मिले यह एक आदत है जिसे जीवन मे उतरना जरूरी है वैसे तो शिक्षा की कोई आयु नहीं होती फिर भी इसकी आदत बचपन से विकसित करना चाहिए जिससे प्रत्येक परिवार हर बच्चा पढ़ेगा 📖, तो न केवल परिवार बल्कि पूरा देश प्रगति करेगा। 

international litearacy day 2025
educational  power 
B.R. अंबेडकर ,"शिक्षा वह शेरनी का दूध है -जो जितना पिएगा ,उतना दहाड़ेगा '
👉 हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा या महिला शिक्षा से वंचित न रहे।


if you like the information please like comment share and follow 🙏📲
FOLLOW ME 🠊 FACEBOOK        TWITTER(X)
 
RAED OTHER IMPORTANT DAYS🠋👇
4.World Hepatitus day
#internationalliteaacyday2025 #unesco 

Comments

Popular posts from this blog

G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact

  G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact 🌍 Introduction  G20 Summit 2025 दुनिया का सबसे powerful economic nations का एक  mega forum है , jisme 85% global GDP aur 75% international trade involve होता है . India ke liye ye sirf ek diplomatic event nahi hai, balki ek मौका है global leadership ko showcase karne ka. पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह दुनिया में अपनी economic और diplomatic शक्ति  दिखाई है,  उसी का next logical step है G20 Summit 2025. G20 summit  🙋What is G20 Summit? G20 एक   intergovernmental forum  है । जिसमे 19 countries + European Union शामिल है. इसका मुख्य उद्देश्य है ,  Global economic stability maintain karna. Financial policies coordinate karna. Trade aur sustainable development ke मुद्दों par solutions ढूँढना. यह समिट हर साल एक अलग सदस्य देश होस्ट करता है और 2025 मे यह पूरे विश्व के नज़रों का केंद्र बना हुआ है। 🙏India’s Role in G20 Summit 2025 India ने पिछले कुछ सालों मे अपनी मजबूत econom...

AI and the future of education : Disruptions, Dilemmas & Direction

🖳AI और शिक्षा का भविष्य: Disruptions, Dilemmas & Direction ✨ ⭐introduction🤖📚 आज शिक्षा (Education) सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल दुनिया ने इसे नई उड़ान दी है। खासकर Artificial Intelligence (AI) ने शिक्षा के हर पहलू को बदलना शुरू कर दिया है – चाहे वो क्लासरूम हो, टीचर का रोल हो, या स्टूडेंट की पढ़ाई का तरीका। आने वाले समय में शिक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम AI को कितनी समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ कई दुविधाएँ (dilemmas) और सवाल भी जुड़े हैं – क्या AI टीचर्स की जगह ले लेगा? क्या बच्चों की सोचने–समझने की क्षमता घट जाएगी? और क्या हर बच्चे को इसका फायदा बराबर मिल पाएगा? 🤔 यानी AI शिक्षा के लिए तीन अहम पहलू सामने लाता है: Disruptions (बदलाव/क्रांति): शिक्षा का पुराना ढाँचा हिलाकर नए मॉडल की शुरुआत। 🔄 Dilemmas (दुविधाएँ): नैतिक, सामाजिक और प्रैक्टिकल उलझनें। ⚖️ Direction (दिशा): आगे का रास्ता जो सही संतुलन दिखाए। 🛤️ 🔰 शिक्षा में AI का बढ़ता असर 🚀 अगर हम आज की पढ़ाई–लिखाई पर नज़र डालें तो पाएँगे कि AI धीरे...

वो नीची जाति का है

 फिर वही एक पुरानी सोच के साथ एक और कहानी है.. पता नही ये किसके ऊपर है.. परम्परा सोच नादानी या फिर घमंड     खैर कुछ भी हो..मुझे नही पता ये आपको पता लगाना हैै.. कहानी को समझने के लिए पहले उसके किरदार को समझना जरूरी है.. सीता मैम: संस्कृत टीचर, (daughter-in-law ,ownre of our primary school), छोटेलाल: एक दुबला-पतला सा लड़का (हरिजन/दलित समुदाय में से ) संदीप,दीपक, शुभम, वीरू, आदि (क्लासमेट ) बात यही कोई 9-10 साल पुरानी है, जब मै शायद 6-7कक्षा में पढ़ता था. ..उस समय हमारी क्लास में एक छात्र छोटेलाल आया, जो किएक हरिजन समुदाय से था,अब ये समुदाय का मतलब क्या होता है उस समय तक हमे नही मालूम था, हम सब तो आपस में दोस्त थे.. और ज्यादा से ज्यादा हिन्दू-मुशलिम दो ही प्रकार के साथी थे.. इसके अलावा और कोई था नही.. तो जब छोटेलाल आया, पहले तो वो सरकारी स्कूल या आंगनवाड़ी में पढ़ता था तो पढ़ाई में कमजोर होना एक आम बात थी लेकिन जब वह पड़ता नही था तो हमारी  मैम(सीता) पढ़ने आए हो तो पढ़ो, तुम्हे तो यहाँ पर एडमिशन मिल गया है, वरना मिलना नही चाहिए था..  का ताना देेती, और ...

किस्मत : QISMAT

यह एक प्रकार का खेल है जिसे कुछ शर्तों में आप समझ सकते है। https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html A thought around you and luck..                           मेरी दहलीज के बाहर  किस्मत खड़ी है,                          और मैं दरवाजा बंद कर उसके लौटने का इंतज़ार कर रहा हूं...                            शायद मुझे किस्मत में भरोसा नही। Lines को पढ़ने के बाद आपके दिमाक में जो भी पहला thought आता है ,उसे कॉमेंट करें। ( आप  हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में  https://chat.whatsapp.com/FSqFAUBpHVL0woeIE7uEt6  भी रिप्लाई कर सकते  है)