Skip to main content

Election process in india step by step : भारत मे चुनाव प्रक्रिया

✨भारत में चुनाव प्रक्रिया

 [Election Process in India]

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (Largest Democracy of the World) है। जहां हर पाँच साल में मतदान के द्वारा नई सरकार बनती है जिसमे करोड़ों भारतीय स्वतंत्र रूप से वोट करके अपना प्रतिनिधि चुनते है भारत की चुनाव प्रक्रिया (Election Process in India) मात्र एक राजनीतिक व्यवस्था न होकर जनता की भागीदारी, अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है।

👉यदि आप भी भारत की चुनाव प्रक्रिया को जानना चाहते है तो यह बलोग आपके लिए है जहां 

  1.  भारत में चुनाव कैसे होते हैं? 
  2.  चुनाव आयोग की ,
  3.  मतदाता सूची और नामांकन,
  4.  चुनाव प्रचार,
  5.  मतदान, मतगणना और परिणाम तक की प्रक्रिया को step by step  विस्तार से बताया गया है। 
    AI image - voting people- election-2025
    people are voting

🔰चुनाव आयोग [guardian of democracy]🏢

भारत मे इलेक्शन की पूरी जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के पास रहती है जो की एक सांविधानिक संस्था है । 

  • यह संस्था 25 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आई थी। जिसने 1951-52 मे स्वतंत्र भारत के पहले स्वतंत्र चुनाव कराए । 

  • भारत के संविधान का अनुच्छेद 324 चुनाव आयोग को शक्तियाँ प्रदान करता है।

  • इस आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष माना जाता है ताकि सरकारें चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव न डाल सकें और इलेक्शन कमिशन स्वतंत्र होकर चुनाव कराने मे सफल रहें । 

💐चुनाव आयोग की प्रमुख जिम्मेदारियाँ: responsibilities of election commission🏪

  • Election date और scedule announce करना ,

  •  Model Code of Conduct(आचार संहिता) लागू करना,

  • NOMINATION PROCESS & CANDIDATES जांच,

  • चुनावी खर्च और फंडिंग की निगरानी,

  • POLING BOOTH & SECURITY MANAGEMANT करना,

  •  RESULT ANNOUNCEMENT AND CERTIFICATE देना,

    ELECTION COMMISSION OF INDIA
    ELECTION COMMISSION OF INDIA

🔰भारत में चुनाव प्रक्रिया व्याख्या : Election process management 

भारत की चुनाव प्रणाली लंबी होने के बावजूद इसका MANAGEMENT बेहद संगठित तरीके से किया जाता है, आइए इसे क्रमवार समझते हैं।

1. मतदाता सूची (Electoral Roll) का निर्माण

चुनावी प्रक्रिया का पहला महत्त्वपूर्ण कार्य मतदाता सूची तैयार करना।

  • Article 326 के अनुसार, 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र प्रत्येक नागरिक वोट डालने का हकदार है। 

  • चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले मतदाता सूची अपडेट करता है।

  • Voter Helpline App और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नाम, पता या दूसरी जानकारियों को जुड़वाना और  update करना । 

👉 2019 लोकसभा चुनाव में 91.2 करोड़ मतदाता सूची में दर्ज थे।
👉 2024 लोकसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर लगभग 97 करोड़ हो गई।

PEOPLE ARE CHECKING VOTER LIST -ELECTION 2025
मतदाता सूची देखते लोग

चुनाव  प्रक्रिया  जानने के लिए लिंक पर जाएं 🔗🔗

  1. ELECTION & SIR👈👈
  2. Global Election Explaination
  3. VOTER registration process


2. निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण (Delimitation)

  • भारत में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र (constituencies) के लिए  लोकसभा चुनाव कराया जाता है। 

  • प्रत्येक राज्य की सीटों की संख्या उसकी जनसंख्या पर आधारित है।

  • Delimitation Commission सीमांकन (Boundary fixing) करता है ताकि सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व हो सके।

👉 उदाहरण: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं जबकि सिक्किम में सिर्फ 1।

INDIA-ELECTION-GEOGRAPHICAL REGION
भारत का निर्वाचन क्षेत्र मानचित्र

3. उम्मीदवारों का नामांकन (Nomination of Candidates)

प्रत्येक इलेक्शन मे उम्मीदवार के लिए कुछ शर्ते और नियम होते है जिनका पालन करना होता है 👇। 
  • candidate को अपना nomination certificate , election commission मे  जमा करना होता है।

  • candidates की age , citizenship ,property और criminal records को verify किया जाता है । 

  • cadidates की सभी इनफार्मेशन सही पाए जाने पर ही nomination अंतिम सूची में प्रकाशित होता है।

👉 Article 84 मे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष तय है ।

electoral registration-election 2025-india
electoral registration

4. चुनाव प्रचार (Election Campaigning)

चुनाव प्रचार जनता को प्रभावित करने का सबसे अहम चरण है। जिसमे सभी उम्मीदवार अपनी छवि और अपने agenda को voters  के सामने प्रदर्शित करते है ताकि voters अपने उम्मीदवार और जनप्रतिनिधि का चयन कर पाएं । 

  • पारंपरिक प्रचार: रैलियाँ, पोस्टर, नारेबाज़ी, डोर-टू-डोर प्रचार।🚩

  • आधुनिक प्रचार: सोशल मीडिया, WhatsApp, Facebook, Twitter, Digital Ads।🚩

  • चुनाव आयोग आचार संहिता लागू करता है ताकि नफरत फैलाने वाली और झूठी खबरों पर रोक लग सके।

👉 2019 चुनाव में डिजिटल प्रचार पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च हुए।

Election campagion - digital advertizing-social media ad
चुनावी रैली और डिजिटल प्रचार"

5. मतदान (Voting Process)

मतदान लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। जो किसी भी candidates के  लिए थका  देने वाला दिन होता है । 

  • मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है।

  • मतदान केंद्र पर सुरक्षा और CCTV व्यवस्था रहती है।

  • भारत में अब EVM (Electronic Voting Machine) और VVPAT (Voter Verifiable Paper Audit Trail) का इस्तेमाल होता है।

  • गुप्त मतदान (Secret Ballot) सुनिश्चित करता है कि किसी पर दबाव न पड़े।

👉 2019 लोकसभा चुनाव में औसतन 67.4% मतदान हुआ था।
👉 2024 लोकसभा चुनाव में यह बढ़कर लगभग 69% तक पहुँच गया।

EVM - VVPAT MACHINE -ELECTION 2025
EVM & VVPAT

6. मतगणना और परिणाम (Counting & Result)

मतगणना और परिणाम चुनाव की सबसे आखिरी और unexpected प्रक्रिया है, सभी कंडीडटेस की धड़कने प्रत्येक पेटी के खुलने और बंद होने के साथ बढ़ती - घटती रहित है । 
  • मतदान खत्म होने के बाद सभी EVM सील कर सुरक्षित स्थान पर रखे जाते हैं।

  • तय तारीख पर वोटों की गिनती होती है।

  • VVPAT स्लिप से मिलान करके पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है।

  • अंत में विजेता उम्मीदवार को प्रमाणपत्र दिया जाता है।

👉 बैलेट पेपर के जमाने में नतीजे आने में कई दिन लगते थे, लेकिन EVM की वजह से अब 1 दिन में नतीजे मिल जाते हैं।

election result-election2025
AI image of eelction result

🔰लोकसभा और विधानसभा चुनाव: अंतर और समानताएँ

लोकसभा चुनाव🀕:

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 81  मे लोकसभा का गठन है । 

  • हर पाँच साल में पूरे देश में।

  • कुल 543 सांसद चुने जाते हैं।

  • केंद्र सरकार का गठन इन्हीं चुनावों से होता है।

विधानसभा चुनाव🀕:

  • हर राज्य में अलग-अलग होते हैं।

  • मुख्यमंत्री और राज्य सरकार इन्हीं चुनावों से बनती है।

  • संविधान अनुच्छेद 168 से 212 तक राज्य विधानमंडल की संरचना तय करता है।

    indian parliament-election 2025
    indian parliament

🔰चुनाव में तकनीक 📹💻💾

[technology in ELECTION]

तकनीक ने भारतीय चुनाव को आधुनिक और पारदर्शी बनाया है।

  • EVM (Electronic Voting Machine): बैलेट पेपर की जगह पूरी तरह EVM का इस्तेमाल।

  • VVPAT: वोट डालने के बाद मतदाता को स्लिप दिखती है।

  • ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन: घर बैठे नाम जुड़वाने की सुविधा।

  • सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: फेक न्यूज पर नज़र।

    EVM AND  VVPAT - VOTER ARE VOTING
    voters are voting with EVM 

🔰चुनाव खर्च और पारदर्शिता🎇

  • हर उम्मीदवार पर खर्च की सीमा तय होती है।

  • लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार अधिकतम 70 लाख रुपये खर्च कर सकता है।

  • चुनाव आयोग को पूरा खर्च विवरण देना अनिवार्य है।

  • काले धन और अवैध फंडिंग पर रोक लगाने के लिए निगरानी तंत्र काम करता है।

    graph of election expenses-election 2025
    चुनाव खर्च 2024 

🔰ELECTION REFORM📠

भारतीय चुनाव प्रणाली मजबूत है लेकिन सुधार की आवश्यकता है।

  • E-Voting: प्रवासी भारतीयों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए ऑनलाइन वोटिंग।

  • आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं पर रोक: साफ-सुथरे उम्मीदवारों को बढ़ावा।

  • चुनावी खर्च की पारदर्शिता: डिजिटल माध्यम से सभी फंडिंग को ट्रैक करना।

  • One Nation, One Election: समय और पैसा बचाने के लिए लोकसभा–विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर बहस।

    one nation , one election- election 2025
    one nation, one election

✅CONCLUSION🔚

भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया की सबसे संगठित और भरोसेमंद व्यवस्थाओं में से एक है। करोड़ों मतदाता, लाखों अधिकारी और सुरक्षा बल इस प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
👉 लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक वोट डालने की जिम्मेदारी निभाए। याद रखें — आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं, बल्कि देश की दिशा तय करने वाला निर्णय है।

election 2025- vote for india- india
election 2025

IF YOU LIKE THE INFORMATION PLEASE LIKE,COMMENT,SHARE AND FOLLOW📲.

💻READ MORE  BLOGS👇👇👇

#ElectionProcess  #VotingProcess #EVM #VVPAT #ElectionCommission #OneNationOneElection 


FOLLOW ME📲     FACEBOOK      TWITTER(X)      INSTAGRAM

🙏THANKING YOU🙏

Comments

Popular posts from this blog

G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact

  G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact 🌍 Introduction  G20 Summit 2025 दुनिया का सबसे powerful economic nations का एक  mega forum है , jisme 85% global GDP aur 75% international trade involve होता है . India ke liye ye sirf ek diplomatic event nahi hai, balki ek मौका है global leadership ko showcase karne ka. पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह दुनिया में अपनी economic और diplomatic शक्ति  दिखाई है,  उसी का next logical step है G20 Summit 2025. G20 summit  🙋What is G20 Summit? G20 एक   intergovernmental forum  है । जिसमे 19 countries + European Union शामिल है. इसका मुख्य उद्देश्य है ,  Global economic stability maintain karna. Financial policies coordinate karna. Trade aur sustainable development ke मुद्दों par solutions ढूँढना. यह समिट हर साल एक अलग सदस्य देश होस्ट करता है और 2025 मे यह पूरे विश्व के नज़रों का केंद्र बना हुआ है। 🙏India’s Role in G20 Summit 2025 India ने पिछले कुछ सालों मे अपनी मजबूत econom...

AI and the future of education : Disruptions, Dilemmas & Direction

🖳AI और शिक्षा का भविष्य: Disruptions, Dilemmas & Direction ✨ ⭐introduction🤖📚 आज शिक्षा (Education) सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल दुनिया ने इसे नई उड़ान दी है। खासकर Artificial Intelligence (AI) ने शिक्षा के हर पहलू को बदलना शुरू कर दिया है – चाहे वो क्लासरूम हो, टीचर का रोल हो, या स्टूडेंट की पढ़ाई का तरीका। आने वाले समय में शिक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम AI को कितनी समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ कई दुविधाएँ (dilemmas) और सवाल भी जुड़े हैं – क्या AI टीचर्स की जगह ले लेगा? क्या बच्चों की सोचने–समझने की क्षमता घट जाएगी? और क्या हर बच्चे को इसका फायदा बराबर मिल पाएगा? 🤔 यानी AI शिक्षा के लिए तीन अहम पहलू सामने लाता है: Disruptions (बदलाव/क्रांति): शिक्षा का पुराना ढाँचा हिलाकर नए मॉडल की शुरुआत। 🔄 Dilemmas (दुविधाएँ): नैतिक, सामाजिक और प्रैक्टिकल उलझनें। ⚖️ Direction (दिशा): आगे का रास्ता जो सही संतुलन दिखाए। 🛤️ 🔰 शिक्षा में AI का बढ़ता असर 🚀 अगर हम आज की पढ़ाई–लिखाई पर नज़र डालें तो पाएँगे कि AI धीरे...

वो नीची जाति का है

 फिर वही एक पुरानी सोच के साथ एक और कहानी है.. पता नही ये किसके ऊपर है.. परम्परा सोच नादानी या फिर घमंड     खैर कुछ भी हो..मुझे नही पता ये आपको पता लगाना हैै.. कहानी को समझने के लिए पहले उसके किरदार को समझना जरूरी है.. सीता मैम: संस्कृत टीचर, (daughter-in-law ,ownre of our primary school), छोटेलाल: एक दुबला-पतला सा लड़का (हरिजन/दलित समुदाय में से ) संदीप,दीपक, शुभम, वीरू, आदि (क्लासमेट ) बात यही कोई 9-10 साल पुरानी है, जब मै शायद 6-7कक्षा में पढ़ता था. ..उस समय हमारी क्लास में एक छात्र छोटेलाल आया, जो किएक हरिजन समुदाय से था,अब ये समुदाय का मतलब क्या होता है उस समय तक हमे नही मालूम था, हम सब तो आपस में दोस्त थे.. और ज्यादा से ज्यादा हिन्दू-मुशलिम दो ही प्रकार के साथी थे.. इसके अलावा और कोई था नही.. तो जब छोटेलाल आया, पहले तो वो सरकारी स्कूल या आंगनवाड़ी में पढ़ता था तो पढ़ाई में कमजोर होना एक आम बात थी लेकिन जब वह पड़ता नही था तो हमारी  मैम(सीता) पढ़ने आए हो तो पढ़ो, तुम्हे तो यहाँ पर एडमिशन मिल गया है, वरना मिलना नही चाहिए था..  का ताना देेती, और ...

International Literacy Day 2025: साक्षरता और Digital Learning

🌍 International Literacy Day 2025 ✍️ परिचय – साक्षरता का अर्थ साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना जानना नहीं है 📖, बल्कि व्यक्ति मे सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।जब कोई व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह समाज में बराबरी से खड़ा होता है और देश की प्रगति में योगदान देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाया जाता है। LITERACY DAY  शिक्षा हर इंसान का बुनियादी अधिकार है। UNESCO द्वारा 1967 से यह दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निरक्षरता मिटाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। 🎯 International Literacy Day क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा गरीबी हटाने, समानता लाने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे बड़ा हथियार है। निरक्षरता के खिलाफ जागरूकता फैलाना। समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुँचाना। महिलाओं और बच्चों की शिक्षा पर विशेष लक्ष्य । 📜 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास 1966 में UNESCO ने घोषणा की कि हर साल 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया ज...

किस्मत : QISMAT

यह एक प्रकार का खेल है जिसे कुछ शर्तों में आप समझ सकते है। https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html A thought around you and luck..                           मेरी दहलीज के बाहर  किस्मत खड़ी है,                          और मैं दरवाजा बंद कर उसके लौटने का इंतज़ार कर रहा हूं...                            शायद मुझे किस्मत में भरोसा नही। Lines को पढ़ने के बाद आपके दिमाक में जो भी पहला thought आता है ,उसे कॉमेंट करें। ( आप  हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में  https://chat.whatsapp.com/FSqFAUBpHVL0woeIE7uEt6  भी रिप्लाई कर सकते  है)