Skip to main content

Posts

Showing posts from 2020

गुरुग्राम भ्रष्टाचार...

 

सरकार: GOVERMENT

यह  BLOG  विचारों का केंद्र(खेल)है,जिसकी शर्तें👇👇👇 https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html  से समझ सकते है।                                                           what's your opinion about these lines ..                        >>  >> .>> .>>. >>. >> .>>.          सरकार मात्र फ़र्ज़ निभाती है, वह करे जो जरूरी है.           तो शायद सरकार की कभी निंदा न हो।                     << .<<. <<. <<  <<  <<  <<  <<  Game  : आपका ☝☝दी गई lines के बारे क्या विचार हैं, हमारे साथ cmnt/शेयर/reply करें।  अपने replies ,wh...

श्री राम: Around SHRI RAM

*।। जय सिया राम ।।*                                                      💐  रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं💐 राम एक ऐसा नाम है जिससे हर मत-हर मजहब-हर जाति-हर पंथ-हर सम्प्रदाय का व्यक्ति परिचित है। राम,राम क्यो है?                                                                              letsl Learn about SHIR RAM राम,अयोध्या के राजा है? इसलिये! नही, ना जाने कितने राजा हुये,किसे याद है... राम ने रावण को मारा? इसलिये! यह भी बडी बात नही,न जाने कितनी बार अच्छाई की बुराई पे विजय हुई। राम का मंदिर अयोध्या मे बनेगा  इसलिये! अरे नही, मंदिर हो या मस्जिद राम का अस्तित्व अमित है। तो आखिर राम,राम क्यो है? तुलसी दास जी ने लिखा, राम जन्म के...

किस्मत : QISMAT

यह एक प्रकार का खेल है जिसे कुछ शर्तों में आप समझ सकते है। https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html A thought around you and luck..                           मेरी दहलीज के बाहर  किस्मत खड़ी है,                          और मैं दरवाजा बंद कर उसके लौटने का इंतज़ार कर रहा हूं...                            शायद मुझे किस्मत में भरोसा नही। Lines को पढ़ने के बाद आपके दिमाक में जो भी पहला thought आता है ,उसे कॉमेंट करें। ( आप  हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में  https://chat.whatsapp.com/FSqFAUBpHVL0woeIE7uEt6  भी रिप्लाई कर सकते  है)

प्रकृति माँ : NATURE_

प्रकृति माँ  जीवन की अनेकानेक वैज्ञानिक सम्भावनाओ के बीच उपस्थित सहज और प्राकृतिक दृष्टिकोण लुप्त होने के कगार में है। समाजोन्नति उत्तम है लेकिन एक सहज प्राकृतिक परम्परा का विलुप्त होना चिन्ताजनक विषय है। मैं एक कवि होने के नाते यह कह सकता हूँ कि, कविता की सहजता ही उसकी वैज्ञानिकता है। कालक्रम के प्रभाव से प्रत्येक क्षेत्र का रस समाप्त होता जा रहा हैं। अब हम जैसे आधुनिक,मोबाइल-कम्प्यूटर लेखको को भला क्या पता कि कविताओ से भरी डायरी जब सालो बाद खुलती है तो कविता और डायरी की खुशबु से हृदय मे होने वाले भावों के संचार,एक नये काव्य रचना का कारण बन सकते हैं। बैलगाड़ी, घोडागाड़ी, खच्चर आदि का प्रयोग प्राचीन किताबो मे दब गया,और प्रदूषण रहित धरती भी उन्ही किताबी पन्नों के गर्भ मे छिप गई। लोगों की विद्वता और सफ़लता का परिमाण उनकी चतुरता निश्चित करने लगी। घर के बुजुर्गो के साथ पुराने मानवीय मूल्य भी जर्जर हो गये। सहज और सरल लोग केवल स्वार्थ पूर्ति की सामग्री बन कर रह गये। तुलसीदास की कृति जो कि मानवीय मूल्यों से भरी हुई है,समाज का एक भाग उसे भी स्वार्थवस अथवा जडतावस अमानवीय कह कर संबोधित क...

Corona ALERT: covid19

 मुर्गा खाना है,  और मुर्गा में कोरोना है । दुविधा से बचने का इलाज है फिर काहे का रोना है.... वैश्विक बाजार की गिरावट का एक रूप पिछले दिनों से बहुत-बहुत, यानी कि अहिमक (असंख्य) अफवाहें खबर और पहर दोनों में आ गई है और उनमें सबसे ज्यादा फॉरवर्ड करने वाली खबर हो सकती है और वह है. चिकन में कोरोना है उसे मत खाना और औंधे पावँ ये चर्चा इतनी आम हो गई कि व्हाट्सएप्प विश्वविद्यालय के पाठक सही मांन बैठे।। चलो इसका जुगाड़ करते है.. मुर्गा में कोरोना है और उसे खाना है ... विधि:   पहले बाजार जाए.. और देखे कहाँ सबसे सस्ता मुर्गा है जहां पर भी हों.. उस दुकान के कार्यकर्ता से बात करें शायद और कम कर दे.. अगर नही कर तो कोई बात नही।  मुर्गा ले.. और उसे वहीँ पीस करवालें , पीस होने तक मुर्गा मर जायेगा.. मुर्गा में कोरोना रहा होगा तो वह भी मर जायेगा.. तो मुर्गा के साथ-साथ कोरोना भी खत्म..अब चिकन को घर मे लाकर बनाकर खा सकते हैं... #न_रहेगा_बांस_और_न_बजेगी_बांसुरी आप क्रोनोलॉजी समझिये  बाकी जो होगा देखा जायेगा🤐🤐 खैर ये रही मजाक की बात.. Alert: कल रात19म...

युवा राजनीति: URBAN POLITICS

भारत मे चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच के में एक और समस्या आ पहुँची है.. जो विकास के क्रम और व्यवस्था को हिला और कमजोर कर रही है.. जी हां हम बात कर रहे है ज्योतिरादित्य सिंधिया जी   जी के दल बदलने फैसले  की.. भारत के ह्रदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में राजनीतिक दलों के असमंजस और साजिशों के चलते एक बार फिर राज्य में अस्थिरता की स्थिति बन आई है... मध्यप्रदेश में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को हराकर अपना झंडा फ़हराया है प्रदेश में भाजपा पिछले 3चुनाव लगभग15 सालों से पूर्ण बहुमत के साथ थी परंतु अब 15 सालों बाद प्रदेश की जनता ने अपना प्रतिनिधित्व बदलकर कांग्रेस पार्टी के हाथों दिया.. और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय कमलनाथ जी   को चुना गया.. सरकार अभी बनी हीथी कि congress के अंदर मतभेद और फुट की स्थिति उत्पन्न होने लगी.. सरकार और उनके समर्थकों में मनमुटाव काफी बढ़ा और परिणाम हुआ कि party  ताकतवर नेता सिंधिया जी ने congress  का हाथ  छोड़ कर BJP साथ थामा.. जिसके 2कारण सामने आए सिंधिया: सरकार किसानों का कर्ज माफ करन...

बन्द आंखों की दुनिया : A dream with close eyes and open mind

घर के दोनों ओर कई पेड़ और इस मौसम में चलती ठंडी हवा, बड़ी सी छत में चारों ओर 3फुट की लंबी बाउंडरी के सामने से पूरा खुला हुआ मैदान मैदान ऐसा की नज़रे जहां तक जायगी नज़ारे ही नज़ारे है कोई अवरोध नही कोई विरोध नही.. बस आंख बंद करो और महसूस करो सामने अथाय समंदर, ऊपर उठती लहरे और उनपर कल कल की आती आवाजे.. ऊंची उठती लहरे और उठकर गिरती लहरे.... आज की बिखरी चांदनी में बादलों से आती हुई चांद की झिलमिल रोशनी.. अंधेरे में उजाले के फैले पैर और उस पर पानी की लहरों में चितर-बितर खेल करती मछलियों की  अनगिनत क्रियाएं.. किनारों की रेत में आगे बढ़ते हुए पानी की धीमी रफ्तार पेड़ों की जड़ो को स्पर्श करने की कोसिस करती हुई लहरें... वहीं एक ओर उसी तलछटी में भागते हुए अश्व जोड़े की आवाजें और उनकी क्रीड़ाएँ... ऐसे शांत मौसम में उनकी हिनहिनाने की तेज ध्वनि....न तो अकेले होने का प्रतीत होने दे रही है और न ही किसी के साथ होने का.. बात करने को कोई नही लेकिन बात करनी है.. बात वो करनी है जो किसी ने की नही बात उससे करनी है जो किसी से कह नही सकता.. इन मछलियों, लहरों, चारों ओर वृक्षों के समूहों में से कोई एक वृ...

वो नीची जाति का है

 फिर वही एक पुरानी सोच के साथ एक और कहानी है.. पता नही ये किसके ऊपर है.. परम्परा सोच नादानी या फिर घमंड     खैर कुछ भी हो..मुझे नही पता ये आपको पता लगाना हैै.. कहानी को समझने के लिए पहले उसके किरदार को समझना जरूरी है.. सीता मैम: संस्कृत टीचर, (daughter-in-law ,ownre of our primary school), छोटेलाल: एक दुबला-पतला सा लड़का (हरिजन/दलित समुदाय में से ) संदीप,दीपक, शुभम, वीरू, आदि (क्लासमेट ) बात यही कोई 9-10 साल पुरानी है, जब मै शायद 6-7कक्षा में पढ़ता था. ..उस समय हमारी क्लास में एक छात्र छोटेलाल आया, जो किएक हरिजन समुदाय से था,अब ये समुदाय का मतलब क्या होता है उस समय तक हमे नही मालूम था, हम सब तो आपस में दोस्त थे.. और ज्यादा से ज्यादा हिन्दू-मुशलिम दो ही प्रकार के साथी थे.. इसके अलावा और कोई था नही.. तो जब छोटेलाल आया, पहले तो वो सरकारी स्कूल या आंगनवाड़ी में पढ़ता था तो पढ़ाई में कमजोर होना एक आम बात थी लेकिन जब वह पड़ता नही था तो हमारी  मैम(सीता) पढ़ने आए हो तो पढ़ो, तुम्हे तो यहाँ पर एडमिशन मिल गया है, वरना मिलना नही चाहिए था..  का ताना देेती, और ...

Roger waters.. Amir aziz

 अमीर अज़ीज़ को मिली पहचान.. लंदन में 2019 में अपनी एक कविता को लेकर पहचान में आने वाले अमीर अज़ीज़ की पहचान धीरे-धीरे पूरे हिंदुस्तान में हो चुकी है इसके साथ ही उनके लिए, और उनके चमकदार भविष्य के लिए .. हिंदुस्तान से दूर लंदन में हुए एक कार्यक्रम में पहल हो चुकी है      शायद आपने भी या नज़्म Tum Raat Likho Hum Chand Likhenge, Tum Jail Mein Dalo Hum Deewar Phand Likhenge,  Tum FIR Likho Hum Hain Taiyar Likhenge,  Tum Humein Qatl Kar Do Hum Banke Bhoot Likhenge, Tumhare Qatl Ke Sare Saboot Likhenge, Aur Tum Adalaton Se Baith Kar Chutkule Likho, Hum Sadkon Deewaron Pe Insaf Likhenge, Behre Bhi Sun Le Itni Zor Se Bolenge,  Andhe Bhi Padh Lein Itna Saf Likhenge,  Tum Kala Kamal Likho, Hum Lal Gulab Likhenge, Tum Zameen Pe Zulm Likh Do, Asman Pe Inquilab Likha Jayega, Sab Yaad Rakha Jayega, Sab Kuch Yad Rakha Jayega, Aur Tumhari Laathiyon Aur Goliyon Se,  Jo Qatl Huwe Hain Mere Yaar Sab, Unki Yaad Mein Dilon Ko Barbaad Rakha...

छूआछूत का वहम

अरे! ये क्या.. आपको मना किया था न दहलीज पर बैठने को और आप बैठ गए, बैठे तो बैठे आप हमारी दहलीज में बैठ कर खाना खा रहे है... भूलिये मत आप... हम भाईजान लोग है      ऐसी फटकार लगाते हुए, मेरे पापा ने घर की दहलीज पर बैठे एक दलित मजदूर को बड़ा जोरदार डांट लगाई.. जिससे मैं सहम गया..         दरअसल बात यही कुछ आठ-नौ साल पहले की है लगभग 2010-2011की.. तब मैं कक्षा आठवीं में पढ़ता था.. हमारा घर उस समय बन चुका था लेकिन हम गांव में रहते थे तो गर्मियों के लिए कुछ बड़े कमरे(अटारी वाले) कच्चे ही छोड़ दिये थे, जिससे हम और सभी मुहल्ले वाले गर्मियों की तेज दोपहरी में बैठके में बैठकर गर्मियों की छुट्टियों का मजा ले सके,             अभी गर्मियो की छुट्टी खत्म हुई थी कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका था तो कच्चे कमरों में छप्पर की मरम्मत के लिए काम चल रहा था, तब हमारे घर मे हमेशा से मजदूरी करने वाले जो कच्चे घरों की मरम्मत का काम जानते थे जो अपने धर्म मे हिन्दू लेकिन हरिजन(दलित समुदाय) से थे।  जिन्हें हम बचपन से कंधी चाचा कहकर बुलाते थे,...

कुछ खास-2

हम सब जानते है कि, कोई भी घटना उसी समय का परिणाम न होकर निरंतर चलती आ रही सभी छोटी-बड़ी घटनाओं का परिणाम होता है.. चाहे फिर वह कोई भी घटना क्यों न हो... उसी में होती है एक समस्या महिलाओं और लड़कियों पर होने वाली  क्रूरता..       आम तौर पर देखा गया है महिलाओं को उनके बचपन से ही दबाने, उन्हें नीचा दिखाने की कोसिस की जाती है इसके विपरीत पुरुषों का वर्चस्व स्थापित करने की कोसिस की जाती है, इससे मात्र बच्चियों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव न पड़ कर उन पुरुषों पर भी नकारात्मक प्रभाव, और नकारात्मक मानसिकता का विकास होता है जिनके सम्मुख या जिनके द्वारा या फिर जिनकी तुलना में महिलाओं,/लड़कियों/बच्चियों कमतर समझा जाता है..               ये कहानी या बात जो भी है उन्ही में से एक लड़के की है जो अपनी बचपन की मानसिकता के चलते स्वयं को महिलाओं से शीर्ष पर समझता है..        ये लड़का कुछ समय पहले मिला था और मेरा ही सहपाठी था. हम जिस संस्था में थे वहाँ पर वह मुझसे पहले पहुच चुका था जिसके चलते उसे वहा की ज...

कुछ खास 1

किसी भी बात पर नाम नही बदले जायेगे, बस जगह बदली जा सकती है..                                हमारे आस- पास कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें उस मुहल्ले में गौ कहा जाता है अर्थात ऐसे लोग जो अपने काम से मतलब रखे या फिर वो जो एक दम सीधे-साधे हों, ये खास बात भी उसी तरह के  एक आदमी की है..जो सिर्फ गौ था लेकिन है नही..              15फरवरी2020 की बात है शाम के समय मैं अपने कमरे से निकल कर चाय पीने जा ही रहा था मेंरी नज़र एक आदमी पर पड़ी जिसका घरेलू नाम बच्च्चा है, मैं उसके पास खड़ा हो गया थोड़ा बात हुुुई,लेकिन उसका ध्यान बातों में न होकर सड़क पर था, था क्यों कि सड़क काफी चहल पहल वाली थी, मैैंने सोोचा बात में ध्यान न होोना एक आम बात है और वहां से जानेे लगा ...     तभी वहां से एक लड़की निकलती है जिसका नाम प्रीति था, वो उसे बड़े बेहूदगी और आवारापन से घूरता है और बोलता है इसी का तो ििइंतज़ार कर रहा था, मैं: इसका ििइंतजार क्यों? आदमी:ऐसे ही.. मैं:नाम पता है?उसका...

मोदी जी ROCK 🤘🤘

हमारे भारत के लोग पता नही कैसे है क्यों बेचारे मोदी जी की आलोचना करते है.. अब आप ही देख लीजिए,           मोदी जी ने साढ़े तीन दीवारों का एक शौचालय बनवा दिया!लेकिन नहीं लोगों को कहा इतना दिखता है और तो और उन साढ़े तीन दीवार के शौचालय पर एक तीन चीप की छत भी डलवा दी, इन देश वासियों को वो सब नही दिखने वाला...       लेकिन जैसे ही एक दीवार बनवा दी ,सिर्फ एक दीवार तो उसमें सबकी लाल पड़ी है,चार दिनों से               दीवार               दीवार              दीवार का              गाना गा रहे है सभी।                  ये सभी पाकिस्तानी है जो भी बोल रहे है..         कोई देश भक्त नही है..       बेचारे हमारे मोदी जी😭😭😭

सच की पैरवी

ख्वाहिश थी हमारी हम सुर्खियों में आए, सरकार ने हमे खबर बना दिया.. लोहा समझ कर जिसे गर्म किआ, गलती से फौलाद, और फिर फौलाद को हथियार बना दिया.. मेरे मुल्क के कुछ आला सरपाला ऐसे  हैं, बनाई पहले एक दीवार, फिर दीवार में।खुद सुराख बना दिया.. गरीबों को खाना खिलाना जिनका मक़सद था, खाने को अंधेरे में।रख उनमें ज़हर मिला दिया.. मौला क्या गलती थी इस देश की, जो ऐसे नकारा तख्तदार दिए,  जिन्होंने खून को हमारे पानी और हमारे सुकून को अपने मुंह का निवाला बना दिया ✍इमरान 

Delhi election part 1

jदिल्ली चुनाव का परिणाम (रिजल्ट) आ चुका है और हमारे सामने हार और जीत का फैसला बड़े ही मनोरंजन के साथ या कहु तो मनोरंजक तरीके से बताया गया.. जिसका मजा हम सभी ने अपने अपने प्रकार से लिया है...दिल्ली चुनाव के मुख्य भागीदार: 1.आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी इसके साथ ही अन्य छोटी छोटी क्षेत्रीय पार्टियां चुनाव में भागीदार रही है जो चुनाव में जीत तो नही पाई लेकिन अपने विरोधियों के वोट कम करने में इनका बहुत बड़ा हाथ है। आगे हम और भी बात करेंगे चुनाव के सिलसिले में लेकिन उसके पहले चुनाव में मुख्य रहने वाली पार्टियों के बारे में जान लीजिए.. credit: third party image reference BJP: हम सब जानते ही है कि BJP एक राष्ट्रीय पार्टी के साथ साथ ही हमारी केंद्रीय सरकार भी इसी पार्टी के नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी के संचालन में है।। AAP:दिल्ली की क्षेत्रीय पार्टी जिसके संचालन अरविंद केजरीवाल जी और उनके कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका है जिनकी सहायता से अरविंद जी तीसरी बार दिल्ली में मुख्यमंत्री बनकर आए है।। credit: third party image reference का...