Skip to main content

Cheteshwar Pujara Retirement: An era of Cricket

🏏🕺cheteshwar pujara Retirement 🕺🏏

pujara-retirement-cricket-test-india
cheteshwar pujara 

हाल ही मे क्रिकेट जगत से एक शाकींग खबर सामने आई जिसमे , भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टेस्ट क्रिकेट में अपनी धैर्यपूर्ण और संघर्षशील पारियों के लिए मशहूर पुजारा को लोग “Mr. Dependable” और “नई दीवार” कहते थे। उनके संन्यास की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेटर्स भावुक हो उठे। तो आइए जानते है पुजारा की life & cricket 



💌cheteshwar's introduction♔📌:

चेतेश्वर पुजारा🏏 भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा सितारा  हैं, जिन्हें टेस्ट क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ माना जाता है। राहुल द्रविड़ के बाद उन्हें अक्सर “The Wall 2.0” कहा गया। 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट में जन्मे पुजारा ने अपने शांत स्वभाव, तकनीकी बल्लेबाज़ी और धैर्य से दुनिया भर में पहचान बनाई।

उनका क्रिकेट करियर मुख्य रूप से टेस्ट मैचों पर केंद्रित रहा। जहाँ तेज़ खेल और T20 फॉर्मेट का दबदबा था, वहीं पुजारा ने साबित किया कि सच्चा टेस्ट क्रिकेट patience, technique और determination से जीता जाता है।

pujara-retirement-cricket-test-india
pujara's family
  • पूरा नाम: चेतेश्वर अर्जुन पुजारा🏏

  • जन्म: 25 जनवरी 1988, राजकोट (गुजरात)

  • मुख्य पहचान: भारतीय टेस्ट क्रिकेट में “Mr. Dependable”

  • डेब्यू: 2010, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच (बेंगलुरु)

🌱उनके पिता अर्जुन पुजारा और माँ रीमा पुजारा , पिता स्वयं एक क्रिकेटर थे और रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की टीम से खेले जबकि माँ का निधन इनकी 17 वर्ष की आयु मे हो गया था । परिवार का  क्रिकेट से जुड़ाव  होने के कारण पुजारा का बचपन से ही बल्ले और गेंद के साथ गहरा रिश्ता रहा।

🏏 क्रिकेट की शुरुआत

  • एक क्रिकेट family background से होने की वजह से बहुत जल्दी ही इन्होंने खेलना स्टार्ट कर दिया था । और महज 17 साल की उम्र में उन्होंने U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप (2006) में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 349 रन बनाए। वे उस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ भी बने।

🌐 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत🏏 

pujara-retirement-cricket-test-india
pujara roar
  •  पहला टेस्ट मैच अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला।

  • डेब्यू टेस्ट में ही उन्होंने 72 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा।

  • धीरे-धीरे उन्होंने टीम इंडिया में नंबर 3 बल्लेबाज़🏏 ♕के रूप में अपनी जगह पक्की की, जो पहले राहुल द्रविड़ के नाम से जानी जाती थी।



committed writing के साथ आप पढ़ रहे हैं 🏏 Cheteshwar Pujara Retirement Blog✅ 💻💻


🏏 Early Life & Journey: Rajkot to team India 🛫

हर क्रिकेटर की शुरुआत छोटी जगह से होती है, लेकिन पुजारा का जुनून उन्हें सीधे इंटरनेशनल लेवल तक ले गया। उनके पिता भी क्रिकेटर थे और बचपन से ही उन्हें मैदान पर खेलने का माहौल मिला।

  • घरेलू क्रिकेट (सौराष्ट्र टीम) से करियर की शुरुआत।

  • 2006 में U-19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से शानदार परफॉर्मेंस।

  • 2010, बेंगलुरु टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में डेब्यू।


🏏Test Specialist: Mr. Dependable💪♢

pujara-retirement-cricket-test-india
pujara back to home


वनडे और T20 में पुजारा ने भले ही उनकी जगह न बन पाई हो, फिर भी  टेस्ट क्रिकेट में वो भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ रहे है ।नंबर 3 पर खेलने वाले सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक।हमेशा टीम को स्थिरता देने वाले खिलाड़ी।

  • विदेशी पिचों पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज़ों में शुमार।

  • पुजारा को हमेशा टीम इंडिया के लिए एक दीवार के तरह देखा गया है । 




🏅Batting Style & Strength🏏: 

आज के दौर में जहाँ हर खिलाड़ी चौके-छक्के लगाने की जल्दी में रहता है, पुजारा का धैर्य उन्हें खास बनाता था। वो गेंदबाज़ों को थकाने की कला में माहिर थे।

  • defensive technique मे एक्सपर्ट ।

  • 500+ गेंदें खेलकर भी क्रीज पर टिके रहना उनकी आदत।

  • “Old School Test Cricket” के आखिरी बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं।


🌟Unforgettable Innings in cricket history:🏟

पुजारा ने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेलीं जो फैंस हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने न सिर्फ रन बनाए बल्कि भारत को कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाई।

  • 2012 (अहमदाबाद टेस्ट) – इंग्लैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी (206 रन)।

  • 2017 (रांची टेस्ट) – 202 रन (523 गेंदों में), भारत को बचाने वाली पारी।

  • 2018-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ – 3 शतक, सीरीज़ जीत के असली हीरो।

  • 2013 (दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग) – 153 रन, भारत को ड्रॉ कराने में मदद।


🏆🥇 His Career Records & Achievements 🏆🥇

किसी player का किरदार उसके रेकॉर्ड्स और आँकड़े होते है पुजारा के career records बताते है कि भारतीय क्रिकेट मे उनका योगदान कितना रहा है । 
pujara-retirement-cricket-test-india
achivement of pujara



  • Test Matches: 103

  • Runs: 7195

  • Batting Average: 43.6

  • Centuries: 19 | Half-Centuries: 35

  • Highest Score: 206*

  • First-Class Cricket: 19,000+ रन (भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ों में शामिल)




 चेतेश्वर ने बहुत से matches खेले लेकिन इन्हे पहचान सिर्फ टेस्ट क्रिकेट की वजह से मिली। 

🏏why Retirement : Decision?🔮🔮 

हर खिलाड़ी एक समय पर ये फैसला लेता है कि अब मैदान छोड़कर नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए। पुजारा का भी यही मानना रहा।

  • 2022 के बाद से टीम में लगातार जगह नहीं मिली ।

  • शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे नए बल्लेबाजों को भी मौका चाहिए था । 

  • 36 साल की उम्र में उन्होंने सम्मानजनक तरीके से रिटायरमेंट चुना।

  • उन्होंने कहा – “मैंने हमेशा भारत के लिए दिल से खेला। अब वक्त है नए खिलाड़ियों को मौका देने का।”


🔰 Fans & Legends Reactions 💔💙:

pujara-retirement-cricket-test-india
announcement by pujara
    
पुजारा ने जैसे ही अपने रिटायरमेंट को announce करते हुए twitter(X)पर पोस्ट किया ,इसकी प्रतिक्रिया तुरंत ही सोशल मीडिया मे देखने को मिलने लगी, साथ ही  ट्विटर/इंस्टाग्राम पर #ThankYouPujara ट्रेंड करने लगा। उनके retirement की न्यूज आते ही सभी साथियों ,दोस्तों और fans ने सोशल मीडिया पर अपने अपने तरीके से उन्हे सम्मान व्यक्त किया और उनकी क्रिकेट यात्रा को याद किया । 
💔💔💔💔


    
fans & friends ने लिखा 📱👇 :
  • Virat kohli : “पुजारा, तुम हमेशा टीम के लिए योद्धा रहे हो।”

  • Rohit sharma : “तुम्हारे धैर्य से हमने बहुत कुछ सीखा।”

  • Rahul dravid  : “तुम सच में मेरी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले खिलाड़ी रहे।”

  • आम फैंस ने लिखा – “पुजारा ने हमें सिखाया कि patience ही असली ताकत है।”

🏏♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥🏏

 Legacy of Pujara: An inspiration for upcoming Generation💎

पुजारा सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट का चेहरा रहे। उन्होंने साबित किया कि तेज़ क्रिकेट के जमाने में भी धैर्य और क्लास सबसे ऊपर है।
pujara-retirement-cricket-test-india
cheteshwar pujara
  • आने वाली पीढ़ी को दिखाया कि Test Cricket की असली खूबसूरती क्या है।

  • राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट में “दीवार” का रोल निभाया।

  • वो हमेशा “Role Model” बनकर याद रखे जाएंगे।


 Conclusion⏩: 

भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टेस्ट क्रिकेट में अपनी धैर्यपूर्ण और संघर्षशील पारियों के लिए मशहूर पुजारा को लोग “Mr. Dependable” और “नई दीवार” कहते थे। उनके संन्यास की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेटर्स भावुक हो उठे। साथी खिलाड़ियों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें सम्मान देते हुए लिखा – “Test cricket will always miss you Pujara.”

pujara-retirement-cricket-test-india
thank you pujara sir
चेतेश्वर पुजारा का रिटायरमेंट भारतीय क्रिकेट के लिए सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। वो सिर्फ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ नहीं थे, बल्कि संघर्ष और धैर्य का प्रतीक थे।

👉 आने वाले सालों में जब भी टेस्ट क्रिकेट की बात होगी, चेतेश्वर पुजारा का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।


✨ #CheteshwarPujara #TheWall #MrDependable #PujaraRetires #IndianCricket #TestCricket

if you like the information please like✅,share🖇and follow📲.

Follow me🔜 facebook Twitter(x)

🙏thankingyou🙏

#daily #blog #trending #national #international

Comments

Popular posts from this blog

G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact

  G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact 🌍 Introduction  G20 Summit 2025 दुनिया का सबसे powerful economic nations का एक  mega forum है , jisme 85% global GDP aur 75% international trade involve होता है . India ke liye ye sirf ek diplomatic event nahi hai, balki ek मौका है global leadership ko showcase karne ka. पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह दुनिया में अपनी economic और diplomatic शक्ति  दिखाई है,  उसी का next logical step है G20 Summit 2025. G20 summit  🙋What is G20 Summit? G20 एक   intergovernmental forum  है । जिसमे 19 countries + European Union शामिल है. इसका मुख्य उद्देश्य है ,  Global economic stability maintain karna. Financial policies coordinate karna. Trade aur sustainable development ke मुद्दों par solutions ढूँढना. यह समिट हर साल एक अलग सदस्य देश होस्ट करता है और 2025 मे यह पूरे विश्व के नज़रों का केंद्र बना हुआ है। 🙏India’s Role in G20 Summit 2025 India ने पिछले कुछ सालों मे अपनी मजबूत econom...

AI and the future of education : Disruptions, Dilemmas & Direction

🖳AI और शिक्षा का भविष्य: Disruptions, Dilemmas & Direction ✨ ⭐introduction🤖📚 आज शिक्षा (Education) सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल दुनिया ने इसे नई उड़ान दी है। खासकर Artificial Intelligence (AI) ने शिक्षा के हर पहलू को बदलना शुरू कर दिया है – चाहे वो क्लासरूम हो, टीचर का रोल हो, या स्टूडेंट की पढ़ाई का तरीका। आने वाले समय में शिक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम AI को कितनी समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ कई दुविधाएँ (dilemmas) और सवाल भी जुड़े हैं – क्या AI टीचर्स की जगह ले लेगा? क्या बच्चों की सोचने–समझने की क्षमता घट जाएगी? और क्या हर बच्चे को इसका फायदा बराबर मिल पाएगा? 🤔 यानी AI शिक्षा के लिए तीन अहम पहलू सामने लाता है: Disruptions (बदलाव/क्रांति): शिक्षा का पुराना ढाँचा हिलाकर नए मॉडल की शुरुआत। 🔄 Dilemmas (दुविधाएँ): नैतिक, सामाजिक और प्रैक्टिकल उलझनें। ⚖️ Direction (दिशा): आगे का रास्ता जो सही संतुलन दिखाए। 🛤️ 🔰 शिक्षा में AI का बढ़ता असर 🚀 अगर हम आज की पढ़ाई–लिखाई पर नज़र डालें तो पाएँगे कि AI धीरे...

वो नीची जाति का है

 फिर वही एक पुरानी सोच के साथ एक और कहानी है.. पता नही ये किसके ऊपर है.. परम्परा सोच नादानी या फिर घमंड     खैर कुछ भी हो..मुझे नही पता ये आपको पता लगाना हैै.. कहानी को समझने के लिए पहले उसके किरदार को समझना जरूरी है.. सीता मैम: संस्कृत टीचर, (daughter-in-law ,ownre of our primary school), छोटेलाल: एक दुबला-पतला सा लड़का (हरिजन/दलित समुदाय में से ) संदीप,दीपक, शुभम, वीरू, आदि (क्लासमेट ) बात यही कोई 9-10 साल पुरानी है, जब मै शायद 6-7कक्षा में पढ़ता था. ..उस समय हमारी क्लास में एक छात्र छोटेलाल आया, जो किएक हरिजन समुदाय से था,अब ये समुदाय का मतलब क्या होता है उस समय तक हमे नही मालूम था, हम सब तो आपस में दोस्त थे.. और ज्यादा से ज्यादा हिन्दू-मुशलिम दो ही प्रकार के साथी थे.. इसके अलावा और कोई था नही.. तो जब छोटेलाल आया, पहले तो वो सरकारी स्कूल या आंगनवाड़ी में पढ़ता था तो पढ़ाई में कमजोर होना एक आम बात थी लेकिन जब वह पड़ता नही था तो हमारी  मैम(सीता) पढ़ने आए हो तो पढ़ो, तुम्हे तो यहाँ पर एडमिशन मिल गया है, वरना मिलना नही चाहिए था..  का ताना देेती, और ...

International Literacy Day 2025: साक्षरता और Digital Learning

🌍 International Literacy Day 2025 ✍️ परिचय – साक्षरता का अर्थ साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना जानना नहीं है 📖, बल्कि व्यक्ति मे सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।जब कोई व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह समाज में बराबरी से खड़ा होता है और देश की प्रगति में योगदान देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाया जाता है। LITERACY DAY  शिक्षा हर इंसान का बुनियादी अधिकार है। UNESCO द्वारा 1967 से यह दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निरक्षरता मिटाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। 🎯 International Literacy Day क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा गरीबी हटाने, समानता लाने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे बड़ा हथियार है। निरक्षरता के खिलाफ जागरूकता फैलाना। समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुँचाना। महिलाओं और बच्चों की शिक्षा पर विशेष लक्ष्य । 📜 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास 1966 में UNESCO ने घोषणा की कि हर साल 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया ज...

किस्मत : QISMAT

यह एक प्रकार का खेल है जिसे कुछ शर्तों में आप समझ सकते है। https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html A thought around you and luck..                           मेरी दहलीज के बाहर  किस्मत खड़ी है,                          और मैं दरवाजा बंद कर उसके लौटने का इंतज़ार कर रहा हूं...                            शायद मुझे किस्मत में भरोसा नही। Lines को पढ़ने के बाद आपके दिमाक में जो भी पहला thought आता है ,उसे कॉमेंट करें। ( आप  हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में  https://chat.whatsapp.com/FSqFAUBpHVL0woeIE7uEt6  भी रिप्लाई कर सकते  है)