Skip to main content

SSC Phase -13 (july 2025) mismanagement Controversy

 लगातार पिछले कुछ वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे mismangement और पेपर लीक जैसी खबरों ने छात्रों के जीवन को अस्त व्यस्त किया है उतनी ही उम्मीदों को हताश किया है, इन सबसे परेशान और SSC के वर्तमान मैनेजमेंट को देखकर टीचर्स और छात्रों के लिए विवाद की स्थिति बना दी है, जिसके चलते ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में धरना की वीडियो और खबरों को देख सकते हैं।

ssc-protest-exam-scam-delhi
ssc 

🔵 क्या हुआ? वर्तमान मैनेजमेंट?⾾

🔸 SSC ने जुलाई 24 से  1 अगस्त 2025 तक phase - 13 सिलेक्शन पोस्ट की परीक्षा कंडक्ट कराई जिसमें बहुत से ऐसे परीक्षा केंद्र रहे जहां जाकर छात्रों को पता लगता है कि परिक्षा कैंसल कर दी गई है या फिर सेंटर को बदल दिया गया है यह सब बिना किसी पूर्व सूचना के हो रहा था, जिससे 500-600 km दूर से आने वाले छात्रों  आक्रोश बढ़ता गया।

ssc-protest-scam-exam-failure
file

🔸 इसके अतिरिक्त समस्या बढ़ती ही चली गई जिन भी केंद्रों में परीक्षा आयोजित भी की गई उनमें टेक्निकल इश्यू के साथ ही कीबोर्ड, माउस और बहुत बार तो मॉनिटर का भी ठीक तरीके से काम न करना था।

🔸 सर्वर फेल्यर, सर्वर क्रैश, लॉगिन फेल्यर और भी डिफंक्शन की समस्याएं सामने आने लगी जिनकी संख्या इतनी अधिक थी जो एक गंभीर समस्या बन गई।

🔸 आक्रोश और विरोध इतना अधिक हुआ कि छात्र और SSC के प्रमुख टीचर्स जैसे NEETU MAM,ADITYA SIR, RAKESH SIR, ABHINAY SIR,NAVEEN SIR के साथ में सैकड़ों टीचर्स इकठ्ठा होकर "दिल्ली चलो" का अभियान किया गया जिससे जंतर मंतर और CGO complex में भारी संख्या में लोग इकट्ठे होने लगे।


🔵Teachers और students के भविष्य पर दांव💡

हजारों की संख्या में aspirant और top एजुकेटर ने SSC की प्रणाली और प्रक्रिया को करप्ट बताते हुए सोशल मीडिया में video बनाकर शेयर किया और लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। दावा यह भी किया गया कि लाखों छात्रों और एजुकेटर ने मिलकर लगभग 55000 शिकायतें प्राप्त की जो समस्या की गंभीरता के स्तर को बताती है।


🔵 Teachers को गिरफ्तार किया और पुलिस की हिंसक करवाई👮

ssc-exam-scam-protest-vendor-tcs
ssc protest 2025 july

🔸Teachers का यह प्रदर्शन, शांतिपूर्ण होने के बाद भी जंतर मंतर में लाठीचार्ज किया, कई छात्रों और एजुकेटर को गिरफ्तार करके सफदरगंज थाने ले जाया गया, सोशल मीडिया में प्राप्त लाठीचार्ज की हिंसक और अमानवीय video दिखाती है कैसे इन्हें पुलिस ने कॉलर से पकड़ है और उनपर लाठियां मारी जिससे लोग घायल और चोटिल भी हुए हैं कुछ के तो हाथ टूटने की भी खबर सामने आई है यह खबर तब और वीभत्स हो जाती है जब उन्हीं top एजुकेटर से पढ़े हुए पुलिस कर्मचारी उन्हीं तो मारने पर उतारू हो जाते है और बयान बाजी करते हैं, जिससे इस घटना का आक्रोश और बढ़ता चला  रहा है।

🔸 शिक्षकों की मांग थी वे अपने मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी से मिलकर बात करना चाहते हैं लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही थी और धारा 144 का हवाला दे रही थी जिसपर शिक्षकों ने किन्हीं 2-3 teachers को अंदर जाने देने की अनुमति भी नहीं दी जो शिक्षा की गंभीरता और शिक्षकों का उपहास है।

🔵 टेंडर कंपनी: Eduquity Career Technologies 🖳

🔸 जब SSC ने परीक्षा का टेंडर निकाला तब टेंडर को Eduquity कंपनी ने प्राप्त किया हालांकि Eduquity कंपनी पहले से ही अपनी कार्यशैली और प्रक्रिया के चलते विवादों में थी और blackilsted थी, जिस पर आरोप था यह कंपनी पेपर लीक, सिस्टम फेल्यर और गलत center अलॉटमेंट ke चलते अपनी विश्वसनीयता समाप्त कर चुकी है।


ssc-rwa-teacher-protest
ssc protest


🔸 मात्र कुछ रुपयों के चलते जहां TCS ने 350रु प्रति उम्मीदवार जबकि Eduquity ने 220₹ प्रति उम्मीदवार का कोट करके टेंडर जीता ब्लैकलिस्ट होने के उपरांत भी इसे ही टेंडर दिया गया, जो किसी आंतरिक सोर्स के बिना असंभव सा लगता है क्यों कि इतने अधिक अंतर से कोई टेंडर कैसे डाल सकता है जब तक कि कंपनी को पहले से अन्य टेंडर कर्ताओं की jankari न हो?



🔵Social media trends📱𜺲

🔸 अपनी आवाजों को सरकार और अन्य जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर #ssc #SSCMisManagement, #ssc_vendor_failure, #ssc_system_sudharo #justiceForStudents जैसे ट्रेंड वायरल हुए और लोगों ने विफलताओं और SSC व्यवहार को उजागर करना शुरू किया।

स्क्रीनशॉट, केंद्रों में अभद्रता, केंद्रों तक पहुंच मुश्किल होना आदि के बारे में सभी ने अपने अनुभव साझा किए।

🔵 सरकार और SSC आयोग का पक्ष 🎙🎙

🔹 SSC ने कहा🎙

: मात्र कुछ केंद्रों में ही परीक्षा एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल कारणों से रद्द करना पड़ी जैसे –पवन गंगा एजुकेशनल center 2 की 24 ,25,26 जुलाई रद्द की गई जिसे 28 जुलाई को पुननिर्धारित किया गया, जिससे जुड़ी नई जानकारी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी।

🔹GOVT का कहना🎙

: हमेशा की तरह ही अपनी रिस्पांसिबिलिटी से पल्ला झाड़ते हुए एक औपचारिक स्टेटमेंट दिया कि,"आपकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है , तकनीकी सुधार और वेंडर को बदलने पर विचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई ।

🔵 विपक्ष से Rahul Gandhi👥

🔹Rahul Gandhi ने 26 जुलाई 2025 को इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दिखाते हुए अपने X पर ट्वीट किया,

 "SSC Phase 13 में आई गड़बड़ी महज लापरवाही नहीं है, बल्कि मोदी सरकार के सड़े गले सिस्टम की तस्वीर है युवा 400-500 कम दूर से आते है, खर्च करते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द होती है"

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में 80 से अधिक परीक्षाओं मिल ही समस्या, धांधली की समस्या हुई है और 85 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य  प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवा ठगा हुआ feel कर रहा है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

✍️conclusion 🔚

पिछले एग्जाम्स की तरह SSC PHASE 13 परिक्षा में Mismanagement,tender प्रक्रिया की गलतियां, शिक्षा समुदाय पर कानूनी कारवाही और छात्रों - शिक्षकों की मांगों को लेकर आयोग और विभाग नेशनल क्राइसिस की तरह उन्मुख हो रहा है, सरकार और आयोग जितनी अधिक बयानबाजी करते है उतने ही उदासीन और अस्थाई छात्रहित में कार्य करते हैं।इस पर भी विपक्ष के नेताओं की आलोचना ने राजनीतिक चर्चा पर इस विषय को आगे खड़ा कर दिया है।

यदि इस पर जल्दी ही कोई कारवाही करके, उत्तरदायियों को दंड नहीं जाता तो यह समस्या आगे और बढ़ सकती है।

If you like above information,
Please like,share & follow.

ssc-blog-insta-exam     
follow me
          IMRAN ALI
🙏THANKINGYOU🙏

Comments

Popular posts from this blog

G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact

  G20 Summit 2025: India’s Role and Global Impact 🌍 Introduction  G20 Summit 2025 दुनिया का सबसे powerful economic nations का एक  mega forum है , jisme 85% global GDP aur 75% international trade involve होता है . India ke liye ye sirf ek diplomatic event nahi hai, balki ek मौका है global leadership ko showcase karne ka. पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह दुनिया में अपनी economic और diplomatic शक्ति  दिखाई है,  उसी का next logical step है G20 Summit 2025. G20 summit  🙋What is G20 Summit? G20 एक   intergovernmental forum  है । जिसमे 19 countries + European Union शामिल है. इसका मुख्य उद्देश्य है ,  Global economic stability maintain karna. Financial policies coordinate karna. Trade aur sustainable development ke मुद्दों par solutions ढूँढना. यह समिट हर साल एक अलग सदस्य देश होस्ट करता है और 2025 मे यह पूरे विश्व के नज़रों का केंद्र बना हुआ है। 🙏India’s Role in G20 Summit 2025 India ने पिछले कुछ सालों मे अपनी मजबूत econom...

AI and the future of education : Disruptions, Dilemmas & Direction

🖳AI और शिक्षा का भविष्य: Disruptions, Dilemmas & Direction ✨ ⭐introduction🤖📚 आज शिक्षा (Education) सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल दुनिया ने इसे नई उड़ान दी है। खासकर Artificial Intelligence (AI) ने शिक्षा के हर पहलू को बदलना शुरू कर दिया है – चाहे वो क्लासरूम हो, टीचर का रोल हो, या स्टूडेंट की पढ़ाई का तरीका। आने वाले समय में शिक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम AI को कितनी समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ कई दुविधाएँ (dilemmas) और सवाल भी जुड़े हैं – क्या AI टीचर्स की जगह ले लेगा? क्या बच्चों की सोचने–समझने की क्षमता घट जाएगी? और क्या हर बच्चे को इसका फायदा बराबर मिल पाएगा? 🤔 यानी AI शिक्षा के लिए तीन अहम पहलू सामने लाता है: Disruptions (बदलाव/क्रांति): शिक्षा का पुराना ढाँचा हिलाकर नए मॉडल की शुरुआत। 🔄 Dilemmas (दुविधाएँ): नैतिक, सामाजिक और प्रैक्टिकल उलझनें। ⚖️ Direction (दिशा): आगे का रास्ता जो सही संतुलन दिखाए। 🛤️ 🔰 शिक्षा में AI का बढ़ता असर 🚀 अगर हम आज की पढ़ाई–लिखाई पर नज़र डालें तो पाएँगे कि AI धीरे...

वो नीची जाति का है

 फिर वही एक पुरानी सोच के साथ एक और कहानी है.. पता नही ये किसके ऊपर है.. परम्परा सोच नादानी या फिर घमंड     खैर कुछ भी हो..मुझे नही पता ये आपको पता लगाना हैै.. कहानी को समझने के लिए पहले उसके किरदार को समझना जरूरी है.. सीता मैम: संस्कृत टीचर, (daughter-in-law ,ownre of our primary school), छोटेलाल: एक दुबला-पतला सा लड़का (हरिजन/दलित समुदाय में से ) संदीप,दीपक, शुभम, वीरू, आदि (क्लासमेट ) बात यही कोई 9-10 साल पुरानी है, जब मै शायद 6-7कक्षा में पढ़ता था. ..उस समय हमारी क्लास में एक छात्र छोटेलाल आया, जो किएक हरिजन समुदाय से था,अब ये समुदाय का मतलब क्या होता है उस समय तक हमे नही मालूम था, हम सब तो आपस में दोस्त थे.. और ज्यादा से ज्यादा हिन्दू-मुशलिम दो ही प्रकार के साथी थे.. इसके अलावा और कोई था नही.. तो जब छोटेलाल आया, पहले तो वो सरकारी स्कूल या आंगनवाड़ी में पढ़ता था तो पढ़ाई में कमजोर होना एक आम बात थी लेकिन जब वह पड़ता नही था तो हमारी  मैम(सीता) पढ़ने आए हो तो पढ़ो, तुम्हे तो यहाँ पर एडमिशन मिल गया है, वरना मिलना नही चाहिए था..  का ताना देेती, और ...

International Literacy Day 2025: साक्षरता और Digital Learning

🌍 International Literacy Day 2025 ✍️ परिचय – साक्षरता का अर्थ साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना जानना नहीं है 📖, बल्कि व्यक्ति मे सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।जब कोई व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह समाज में बराबरी से खड़ा होता है और देश की प्रगति में योगदान देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हर साल 8 सितंबर को International Literacy Day मनाया जाता है। LITERACY DAY  शिक्षा हर इंसान का बुनियादी अधिकार है। UNESCO द्वारा 1967 से यह दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निरक्षरता मिटाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। 🎯 International Literacy Day क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा गरीबी हटाने, समानता लाने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे बड़ा हथियार है। निरक्षरता के खिलाफ जागरूकता फैलाना। समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुँचाना। महिलाओं और बच्चों की शिक्षा पर विशेष लक्ष्य । 📜 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास 1966 में UNESCO ने घोषणा की कि हर साल 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया ज...

किस्मत : QISMAT

यह एक प्रकार का खेल है जिसे कुछ शर्तों में आप समझ सकते है। https://chandlatosatna.blogspot.com/p/policy.html A thought around you and luck..                           मेरी दहलीज के बाहर  किस्मत खड़ी है,                          और मैं दरवाजा बंद कर उसके लौटने का इंतज़ार कर रहा हूं...                            शायद मुझे किस्मत में भरोसा नही। Lines को पढ़ने के बाद आपके दिमाक में जो भी पहला thought आता है ,उसे कॉमेंट करें। ( आप  हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में  https://chat.whatsapp.com/FSqFAUBpHVL0woeIE7uEt6  भी रिप्लाई कर सकते  है)